ज्वलंत मुद्दे

6/recent/ticker-posts

आरपीएस में युवा कवि सुनील कुमार की पुस्तक मकड़जाल का लोकार्पण

 रिपोर्ट 

फूलदेव पटेल 

मुजफ्फरपुर।  (5फरवरी ) को आरपीएस. कच्ची पक्की रोड, अतरदह के सभागार में नाटककार सुनील कुमार प्रिय की कृति 'मकड़जाल' का लोकार्पण डॉक्टर कुमार विरल अध्यक्ष, डॉ रामललित सिंह राज्य उपाध्यक्ष, कुमार विनिताभ, राज्य सचिव डॉ रंजीत पटेल ने किया। परिचर्चा में बोलते हुए कुमार विरल ने सुनील प्रिय को उत्कृष्ट रचनाकार बताया। डॉ रामललित सिंह ने कहा हमारा हमारा समाज जिन कुरीतियों,आत्मविश्वास,अपहरण, भ्रष्टाचार, और राजनीति के घिनौने खेल से घिरा हैं उसका जीवंत दस्तावेज हैं मकड़जाल। 

आरपीएस में युवा कवि सुनील कुमार की पुस्तक मकड़जाल का लोकार्पण

जनवादी लेखक संघ के राज्य सचिव विनिताभ ने सुनील कुमार प्रिय को उदीयमान नाटककार और प्रबुद्ध लेखक की संज्ञा दी। डॉ रंजीत पटेल ने उन्हें संभावनाओं से भरा साहित्यकार कहा। दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक  कवि सुनील कुमार ने "लाल लाल लीची" कविता सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कवि अंजनी कुमार पाठक को उनकी कविता के ओजस्वी प्रस्तुति के लिए खूब तालियां बटोरी। उमेश राज,डॉक्टर रंजीत पटेल ने नवगीत के माध्यम से प्रशंसा बटोरी। कवि विनिताभ कुमार ने 'गांव बदल गई' नामक शीर्षक कविता की प्रस्तुति से सदन में  वाहवाही लूटी।

आरपीएस में युवा कवि सुनील कुमार की पुस्तक मकड़जाल का लोकार्पण

डॉक्टर रामललित सिंह ने 'मां' शीर्षक कविता का पाठ करते हुए जनमानस में मां के प्रति अनुराग पैदा करने का जज्बा पैदा किया। डॉक्टर कुमार विरल ने "तोहरा गांव लुटल जाई ,लड़ाई तोहरा लड़े के परी जैसे क्रांति गीत गाकर लोगो के मन मोह लिया। कवि सुनील प्रिय ने "क्रांति की पढ़ाई " कविता से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ